लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के 396 नए मामले

By भाषा | Updated: September 10, 2021 23:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 सितंबर असम में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 396 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से उबरने की दर 98 फीसदी को पार कर गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

नए मामलों के साथ ही अब तक राज्य में संक्रमण के कुल 5,94,347 मामले सामने आ चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, असम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,732 तक पहुंच गई। इसके मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 596 मरीज ठीक हुए और अब तक 5,82,586 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। असम में फिलहाल 4,682 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम 76,432 नमूनों की जांच की गई जिसके साथ ही अब तक 22,439,105 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

असम में शुक्रवार को कुल 2,84,680 लोगों को कोविड-रोधी टीके की खुराक दी गई। राज्य में अब तक 1,98,05,599 लोगों को टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल