आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 396 नये मामले सामने आये
By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:28 IST2021-05-03T23:28:11+5:302021-05-03T23:28:11+5:30

आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 396 नये मामले सामने आये
आगरा, तीन मई उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को कोविड-19 के 396 नये मामले सामने आये, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 22147 हो गयी है। जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
आगरा के जिलाधिकारी पी एन सिंह ने बताया कि संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17,737 हो गयी है।
उन्होंने कहा कि जिले में उपचराधीन मामलों की संख्या 4131 है जबकि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 279 पर पहुंच चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।