लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 39544 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39,544 नये मामले सामने आये जो महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन का दूसरा सबसे अधिक मामला है । इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 28,12,980 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इससे तीन दिन पहले (28 मार्च) प्रदेश में कोविड-19 के 40,414 नये मामले सामने आये थे जो अब तक का एक दिन का सर्वाधिक मामला है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 मार्च को संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख को पार कर गया था जबकि 27 मार्च को यह 28 लाख को पार कर गया ।

उन्होंने बताया कि राज्य में 227 मरीजों की मौत हो गयी । पिछले साल अक्टूबर के बाद से राज्य में मरने वालों की यह संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 54,649 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि 227 मौतों में से 129 मौत पिछले 48 घंटों में हुयी है और 61 की मौत पिछले सप्ताह में हुयी । उन्होंने बताया कि शेष 37 मरीजों की मौत पिछले सप्ताह से पहले हुयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज दिन में कुल 23600 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से ठीक होने के बाद छुट्टी दी गयी, जिसके बाद प्रदेश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 24 लाख से अधिक हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 24,00,727 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और प्रदेश में उपचराधीन मरीजों की संख्या 3,56,243 है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 17,29,816 लोग घर में पृथक-वास में हैं जबकि 17,863 संक्रमित संस्थागत पृथक-वास में हैं ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी मुंबई में 5,399 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहा संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,14,773 हो गयी है । उन्होंने बताया कि राजधानी में 15 संक्रमितों की मौत होने के बाद महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 11,690 पर पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?