लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 394 नए मामले, 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक अप्रैल ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 394 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,311 हो गई। इस साल अब तक सामने आए दैनिक मामलों में यह सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रोजाना दो लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 231 मामले पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान 163 मामले सामने आए।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 70 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कालाहांडी में 43, नुआपाड़ा में 40, बारगढ़ में 34, सुंदरगढ़ में 31, कटक में 27 और अंगुल में 24 मामले सामने आए हैं।

मंगलवार से किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई जिसके बाद संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,921 बनी हुई है। वहीं गंभीर बीमारियों की वजह से 53 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में 2,246 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 3,37,091 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

तटीय राज्य ने 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए बृहस्पतिवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि ओडिशा ने रोजाना दो लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 4,11,666 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल