मुंबई में कोविड-19 के 3,925 नये मामले, 89 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 23:08 IST2021-04-30T23:08:30+5:302021-04-30T23:08:30+5:30

3,925 new cases of Kovid-19 in Mumbai, 89 patients died | मुंबई में कोविड-19 के 3,925 नये मामले, 89 मरीजों की मौत

मुंबई में कोविड-19 के 3,925 नये मामले, 89 मरीजों की मौत

मुंबई, 30 अप्रैल मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 89 मरीजों की मौत हो गई जो गत वर्ष 30 जून के बाद एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौत हैं। इससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,161 हो गई। यह जानकारी बीएमसी की ओर से जारी आंकड़े से मिली।

दिन में कोविड-19 के 3,925 नये मामले सामने आने से महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,48,624 हो गई।

इस महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मुंबई में एक दिन में कोविड-19 के 4000 से कम नये मामले सामने आये हैं।

बीएमसी ने कहा कि मुंबई में दिन में 6,380 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे यहां अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5,72,431 हो गई। मुंबई में ठीक होने की दर अब 88 प्रतिशत है।

बीएमसी ने कहा कि मुंबई में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 61,433 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 3,925 new cases of Kovid-19 in Mumbai, 89 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे