छत्तीसगढ़ में कोरोना के 391 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:50 IST2021-07-09T23:50:54+5:302021-07-09T23:50:54+5:30

391 new cases of corona were reported in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 391 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 391 नए मामले सामने आए

रायपुर, नौ जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 391 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,97,426 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 86 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई वहीं 221 लोगों ने घरों में पृथकवास पूरा कर लिया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पांच मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के 391 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 22, दुर्ग से 20, धमतरी से 13, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 10, कोरबा से 11, जांजगीर चांपा से 28, सरगुजा से 13, कोरिया से 15, सूरजपुर से 12, जशपुर से 23, बस्तर से 17, कोंडागांव से 18, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 44, कांकेर से 13, बीजापुर से 44 मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,97,426 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,78,961 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में अभी 4993 मरीज उपचाराधीन हैं वहीं 13,472 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,354 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3133 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 391 new cases of corona were reported in Chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे