लाइव न्यूज़ :

पिछले तीन सालों में 391 अफगानी, 1595 पाकिस्तानी प्रवासियों को दी गई भारतीय नागरिकता: गृह मंत्रालय

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 12, 2019 07:45 IST

CAB: नागरिकता संशोधन बिल पर राज्यसभा में जारी चर्चा के दौरान गृह राज्य मंत्री ने बताया कि 2016 से 18 के बीच 391 अफगानी, 1595 पाकिस्तानी प्रवासियों को दी गई भारतीय नागरिकता

Open in App
ठळक मुद्दे2016 से 2018 के बीच 391 अफगानी, 1595 पाकिस्तानी प्रवासियों को दी गई भारतीय नागरिकता2019 में दिसंबर तक 40 अफगानी, 712 पाकिस्तानी नागरिकों को दी गई नागरिकता

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर बुधवार को राज्यसभा में बहस के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन को बताया कि पिछले तीन सालों (2016-2018) के दौरान 391 अफगानी और 1595 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी गई है। 

सांसद किरोड़ी लाल मीना के सवाल का जवाब देते हुए राय ने राज्यसभा को बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाले हिंदू और सिख शरणार्थियों के आंकड़े को नहीं एकत्र किए गए हैं।  

तीन सालों में 391 अफगानी, 1595 पाकिस्तानी प्रवासियों को दी गई भारतीय नागरिकता

एक लिखित जवाब में राय ने कहा, ऑनलाइन उपलब्ध डेटा के अनुसार, 'पिछले तीन सालों (2016-2018) के दौरान 391 अफगानी और 1595 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरिकता दी गई है। 2019 में 6 दिसंबर तक, 40 अफगानी और 712 पाकिस्तानी प्रवासियों को भारतीय नागरकिता दी गई है।' 

उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक समुदायों, जिनमें सिख, हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल हैं, के प्रवासियों के नागरिकता डेटा को ऑनलाइन समावेश करने का काम 2018 में शुरू हुआ है। 

उन्होंने कहा, 'डेटा के मुताबिक, इस दौरान अफगानिस्तान और पाकिस्तान के 927 सिखों और हिंदुओं को भारतीय नागरिकता दी गई है।' 

नागरिकता संशोधन बिल, 2019 सोमवार को लोकसभा में पास होने के बाद बुधवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। इस बिल में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के छह अल्पसंख्यक समुदायों के लिए अवैध प्रवासियों की परिभाषा में संशोधन करता है।

इस बिल में इन तीन देशों से आने वाले इन छह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। बशर्ते वह 31 दिसंबर या उससे पहले भारत में आए हों और छह साल तक भारत में रह चुके हों। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019पाकिस्तानअफगानिस्तानअमित शाहराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?