लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के छात्रावास में 39 छात्र एवं पांच कर्मचारी कोविड-19 संक्रमित पाये गये

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:07 IST

Open in App

लातूर, 23 फरवरी महाराष्ट्र के लातूर शहर में छात्रावास में कम से कम 39 छात्र एवं पांच कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो गये । एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

लातूर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी महेश पाटिल ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले कम से कम 360 छात्र की जांच करवायी गयी जिनमें से नौवीं एवं दसवीं कक्षाओं के 39 छात्र संक्रमित पाये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि छात्रावास परिसर में करीब 60 शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी रहते हैं और उनमें से 30 की जांच की गयी थी जिनमें से पांच संक्रमित पाये गये हैं । अन्य स्टाफ की जांच रिपोर्ट आज शाम तक सामने आयेगी ।

पाटिल ने बताया कि यह जांच इसलिये की गयी क्योंकि एक लड़की में संक्रमण की पुष्टि हुयी थी । इसके बाद 13 अन्य संक्रमित पाये गये थे ।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां