लाइव न्यूज़ :

बडगाम में 39 विद्यार्थी और पांच कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:45 IST

Open in App

श्रीनगर, एक अप्रैल मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में तीन अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के 39 विद्यार्थी और पांच कर्मचारी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अधिकारियों ने बताया कि इसकी वजह से प्रशासन ने इन संस्थानों को कम से कम पांच दिनों के लिए बंद कर दिया है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के मामलों की जानकारी इन शिक्षण संस्थानों में की गई औचक जांच से हुई।

बडगाम के मुख्य शिक्षा अधिकारी सईद मुहम्मद अमीन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नगाम इलाके में हाफरू बाटापोरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 33 विद्यार्थी और चार कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।

अमीन ने बताया कि स्कूल के 584 विद्यार्थियों की औचक जांच की गयी।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल को अगले दस दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बीरवाह इलाके के अनाथालय में रहने वाले बच्चों की भी जांच की गई जिनमें से छह बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि संस्थान को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

अमीन ने बताया कि बडगाम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस)का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इससे पहले स्कूल के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे।

उन्होंने बताया कि बडगाम स्थित डीपीएस को भी पांच दिन तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर