लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में 39 प्रतिशत लोग मोटापे के शिकार, 11.5 प्रतिशत लोग मधुमेह से पीड़ित : अध्ययन

By भाषा | Updated: February 3, 2021 10:36 IST

Open in App

शिमला, तीन फरवरी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद - भारत मधुमेह (आईसीएमआर-इंडिया बी) के एक अध्ययन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 39 प्रतिशत लोग मोटापे से जूझ रहे हैं जबकि 11.5 प्रतिशत लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।

देशव्यापी अध्ययन के तहत राज्य के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए। अध्ययन के नतीजों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में करीब 77 प्रतिशत लोग डिसलिपिडेमिया से पीड़ित हैं। खून में वसा के असामान्य होने की वजह से डिसलिपिडेमिया की समस्या होती और इससे दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में औषधि विभाग में प्रोफेसर डॉ. जे के मुक्ता इस अध्ययन के प्रधान अनुसंधानकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में राज्य में करीब 4,000 लोगों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण सितंबर 2019 मार्च 2020 तक चला था।

डॉ. मुक्ता ने बताया, ‘‘देश में टाइप-दो मधुमेह के प्रसार के मामले में हिमाचल प्रदेश देश में सातवें स्थान पर है और यहां मधुमेह का प्रसार पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के साथ राष्ट्रीय स्तर की तुलना में कहीं अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि मुधमेह का प्रसार महिलाओं और पुरुषों में समान है लेकिन ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी इलाकों में इसका प्रसार अधिक है।

डॉ. मुक्ता ने कहा कि अध्ययन के अनुसार मधुमेह से जूझ रहे लोगों में से करीब आधे प्रतिशत लोगों को यह नहीं पता था कि वे इस रोग से ग्रसित हैं और वे मुधमेह के बारे में जानते भी नहीं थे।

अध्ययन में यह भी पता चला कि करीब 31 प्रतिशत लोग उच्च रक्तचाप से जूझ रहे हैं।

पांचवां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण दिसंबर में जारी हुआ था।

मुक्ता ने कहा कि अस्वास्थ्यकर भोजन की आदतें और जीवन शैली में शिथिलता इस तरह के रोग के लिए जिम्मेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह