लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टीका लगवाने को लेकर 39 प्रतिशत लोगों में संकोच: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में करीब 39 प्रतिशत लोगों में कोविड-19 का टीका लगवाने को लेकर हिचकिचाहट है और एक अध्ययन में शामिल लगभग 20 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे टीका नहीं लगवाएंगे।

आर्थिक संगठन एनसीएईआर द्वारा कराये गये एक टेलीफोनिक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया।

सरकार ने 16 जनवरी को कोविड-19 के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी।

एनसीएईआर द्वारा कराये गये दिल्ली-एनसीआर कोरोना वायरस टेलीफोन सर्वेक्षण (डीसीवीटीएस-4) के चौथे दौरे के परिणाम दिखाते हैं कि करीब 20 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे टीका बिल्कुल भी नहीं लगवाने वाले। इनमें से 22.4 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों से थे और 17.5 फीसदी शहरी क्षेत्रों से थे।

सर्वे में अन्य चार प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे टीका नहीं लगावाएंगे क्योंकि वे पहले ही संक्रमित हो चुके हैं, वहीं करीब 15 प्रतिशत ने कहा कि वे टीका लगवाने को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर