लाइव न्यूज़ :

सबरीमला में अब तक 39 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए

By भाषा | Updated: November 27, 2020 15:42 IST

Open in App

सबरीमला, (केरल), 27 नवंबर केरल के सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर को 16 नवंबर को वार्षिक तीर्थयात्रा के लिये खोले जाने के बाद से तीर्थयात्रियों, पुलिसकर्मियों और मंदिर के कर्मचारियों समेत लगभग 39 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के सूत्रों ने यहां कहा कि कुल संक्रमितों में विभिन्न विभागों के 27 कर्मचारी शामिल हैं और उन सभी को तत्काल कोविड के प्राथमिक इलाज के लिये भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और आधार शिविर में कोविड-19 से संबंधित सभी जरूरी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

टीडीपी के एक अधिकारी ने कहा, '' इस अवधि के दौरान देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के दो अस्थायी कर्मियों समेत चार कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।''

इसके अलावा यहां पुलिस भोजनालय के दो कर्मचारी भी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे