लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में क्षय रोग के दो-दो मरीज़ों को गोद लेंगे 39 अधिकारी

By भाषा | Updated: January 3, 2021 13:09 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) तीन जनवरी शाहजहांपुर जिले में क्षय रोग को समूल समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने 39 अधिकारियों को दो-दो मरीज़ों को गोद लेने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में क्षय रोग को समूल समाप्त करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जिले भर से क्षय रोग के मरीजों की खोज करने और प्रत्येक अधिकारी को दो रोगियों को गोद लेकर उनके इलाज आदि की समुचित व्यवस्था करने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इन में चिकित्सक भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हालांकि क्षय रोग का इलाज नि:शुल्क होता है फिर भी ग्रामीण क्षेत्र के तमाम ऐसे मरीज जो दवा नहीं ले पाते उनकी देखरेख करके नियमित रूप से उन्हें दवा दिलवाना तथा इस दौरान उन्हें पौष्टिक आहार आदि की जरूरत के अनुसार व्यवस्था भी यही अधिकारी करेंगे।

सिंह ने बताया कि उन्होंने जिले भर से पहले 39 अधिकारियों का चयन किया है और पहले चरण में यह अधिकारी 18 वर्ष तक के आयु के लोगों को गोद लेंगे और ये लोग पूर्णतया स्वस्थ होने तक इन अधिकारियों की देखरेख में रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल