लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 39 नए मामले

By भाषा | Updated: November 10, 2021 13:37 IST

Open in App

पुडुचेरी, 10 नवंबर पुडुचेरी में बुधवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 39 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,302 हो गई है।

नए मामलों की पुष्टि 2714 नमूनों की जांच के बाद हुई। नए मामलों में पुडुचेरी में 23, कराईकल में 12, माहे और यनम में दो-दो मामले शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 33 रोगी संक्रमण से उबरे हैं जिससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,167 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 19.37 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है जिसमें 16.39 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी में संक्रमण से एक और मरीज की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 1863 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि संक्रमण दर 1.44 प्रतिशत है जबकि मृत्यु एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.45 प्रतिशत और 98.34 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 272 है जिसमें 73 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि शेष 199 गृह पृथक-वास में हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 11,43,853 खुराक दी है जिसमें 7,29,840 लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 4,14,013 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह