लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 39 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 39 नए मरीजों की पुष्टि हुई और एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं, पिछले साल अप्रैल के बाद पहली बार इलाजरत मरीजों की संख्या 500 से कम हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है। दिल्ली में कुल मामले 14,36,800 हो गए हैं जबकि 14.11 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक, शहर में मृतकों की संख्या 25,067 है। रविवार को दिल्ली में 66 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत थी।

दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 498 है और उनमें से 178 घर में पृथक वास में हैं। ‘कोविड-19 इंडिया डॉट ओरआरजी’ के मुताबिक, पिछले साल पांच अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की 480 थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में निषेद्ध क्षेत्रों की संख्या 271 रह गई है। गौरतलब है कि दिल्ली कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह से प्रभावित हुई थी और राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी।

दिल्ली में 20 अप्रैल को अबतक सबसे ज्यादा 28,395 मामले आए थे जबकि तीन मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 448 मौतें हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए