लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नये मामले सामने आये और एक व्यक्ति की महामारी से जान चली गई जबकि संक्रमण दर 0.07 फीसदी रही । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया कि नये मामले के साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 14,35,949 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि इनमें से 14.10 लाख से अधिक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि राजधानी में अब तक इस महामारी के कारण 25,044 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसमें कहा गया है कि रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत थी । रविवार को दो लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुयी थी ।

शनिवार को भी 66 मामले सामने आये थे, और संक्रमण दर 0.09 फीसदी जबकि शुक्रवार को 58 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.09 फीसदी दर्ज की गई थी। बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 537 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos