लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 39 और लोगों की मौत, 8490 नए मामले

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:42 IST

Open in App

लखनऊ, आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई तथा 8490 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 संक्रमित 39 और मरीजों की मौत हो गई, इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9003 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 8490 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 654404 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं । हालांकि इनमें से 606063 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त 39338 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 50% मामले सिर्फ चार जिलों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर से हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में दो लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव