लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मिले कोविड-19 के 388 नए मामले, और 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:12 IST

Open in App

देहरादून, 10 जून उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 388 नए मामले आए हैं वहीं संक्रमण से और 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में ब्लैक फंगस से और छह लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,35,866 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 6,878 लोगों की महामारी से मौत हुई है। प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,641 हैं जबकि 3,16,621 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

ताजा मामलों में सर्वाधिक 94 मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि नैनीताल में 60, हरिद्वार में 56, उधमसिंह नगर में 30 और चमोली में 28 मामले सामने आए ।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस के 24 और मामले सामने आए जबकि इस संक्रमण से और छह मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी तक 356 लोगों के ब्लैक फंगस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 56 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है