लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 38,792 नए मामले, 624 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारत में कोविड-19 के एक दिन में 38,792 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,09,46,074 हो गयी जबकि 624 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,11,408 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,29,946 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 2,832 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के लिए 19,15,501 नमूनों की जांच की गयी जिससे देश में अभी तक संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 43,59,73,639 पर पहुंच गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 2.10 प्रतिशत है। लगातार 23 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 3,01,04,720 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 38.76 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश में जिन 624 लोगों ने जान गंवायी है उनमें से 196 की मौत महाराष्ट्र में और 124 की केरल में हुई है।

इस संक्रामक रोग से अभी तक कुल 4,11,408 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,26,220 की महाराष्ट्र, 35,944 की कर्नाटक, 33,502 की तमिलनाडु, 25,020 की दिल्ली, 22,704 की उत्तर प्रदेश, 17,944 की पश्चिम बंगाल और 16,199 लोगों की मौत पंजाब में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है