लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 387 नये मामले, चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 दिसंबर ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 387 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,029 हो गई। संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 1,798 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नये मामलों में से 220 विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से हैं और शेष मामलों में मरीज संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

सुंदरगढ़ में सबसे अधिक 58 मामले, खुर्दा में 51 और अंगुल में 27 मामले आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अस्पतालों में उपचार के दौरान चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया।’’

मौत के नये मामले बारगढ़, खुर्दा, मलकानगिरि और मयूरभंज से हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से अब तक जिन 53 मरीजों की मौत हुई है वे पहले से ही गंभीर रोगों से ग्रसित थे।

खुर्दा जिले में संक्रमण से 308 लोगों की मौत हुई है, गंजम में 245, सुंदरगढ़ में 152, कटक में 137 और पुरी में 110 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा में वर्तमान में 3,308 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,17,870 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 63.12 लाख नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग