लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 387 नए मामले, चार और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:45 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 नवंबर ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 387 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 10,44,428 हो गई है। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान चार और मरीजों की मौत दर्ज होने से ओडिशा में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 8,368 हो गई है। यह जानकारी यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को मंगलवार के मुकाबले संक्रमितों की संख्या 91 अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को भी आधे से अधिक मामले खुर्दा जिले में दर्ज किए गए जिसमें राजधानी भुवनेश्वर स्थित है। खुर्दा जिले में 195 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि कटक में 33 नए मरीज मिले।

बुलेटिन के अनुसार, 387 नए संक्रमितों में 75 मरीजों की उम्र 18 साल से कम है। विभाग ने बताया कि खुर्दा जिले में तीन मरीजों की और अंगुल जिले में एक मरीज की मौत कोविड-19 की वजह से हुई।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,980 है । गत 24 घंटे में 461 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अब तक 10.33 लाख मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य के पांच जिले ऐसे हैं जहां से संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया जबकि पांच अन्य जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या दस से कम है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 2.65 करोड़ लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की एक खुराक दी जा चुकी है जबकि 1.29 करोड़ लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं