लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के के 38,667 नए मामले, 478 और मरीजों की मृत्यु

By भाषा | Updated: August 14, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 38,667 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई। वहीं, 478 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,30,732 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 48वें दिन रोजाना के मामले 50,000 से कम आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,673 (कुल संक्रमितों का 1.21 प्रतिशत) हो गई है जबकि स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 2,446 की बढ़ोत्तरी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 22,29,798 नमूनों की जांच हुई, इसी के साथ देश में कोरोना वायरस की पहचान के लिए अब तक हुई जांच की संख्या 49,17,00,577 हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,38,088 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीके की 53.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 478 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 158 की मौत महाराष्ट्र में और 114 की केरल में हुई है। अब तक इस महामारी से 4,30,732 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,34, 730 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 36,933 की कर्नाटक में, 34,462 की तमिलनाडु में, 25,068 की दिल्ली में, 22,782 की उत्तर प्रदेश में, 18,394 की केरल में और 18,276 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह