लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जांच से बचने के लिए असम के सिलचर हवाई अड्डे से भागे 385 यात्री

By भाषा | Updated: April 23, 2021 00:00 IST

Open in App

सिलचर, 22 अप्रैल अनिवार्य कोविड-19 जांच से बचने के लिए बुधवार को असम के सिलचर हवाई अड्डे पर 385 यात्रियों ने हंगामा किया और वहां से भाग गए।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और कहा कि इन लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कछार जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सुमित सत्तवान ने बताया कि छह विमानों से देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 690 यात्री सिलचर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए हवाई अड्डे पर तथा पास में तिकाल स्थित महात्मा गांधी मॉडल अस्पताल में इन यात्रियों के नमूने लिए जाने थे।

अधिकारी ने कहा कि जांच शुल्क के लिए 500 रुपये के भुगतान को लेकर सैकड़ों यात्रियों ने इन दोनों स्थानों पर हंगामा किया।

असम सरकार ने राज्य में हवाई मार्ग से पहुंचने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य कर दी है जिसके तहत रैपिड एंटीजन जांच नि:शुल्क की जाती है और फिर आरटी-पीसीआर जांच की जाती है जिसके लिए 500 रुपये का भुगतान करना होता है। रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमणमुक्त पाए जाने वाले यात्रियों को भी आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होता है।

यह उल्लेख करते हुए कि यात्रियों ने नियमों का उल्लंघन किया, अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास उन लोगों का ब्योरा है और हम उनका पता लगाएंगे। हम भादंसं की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू करेंगे।’’

बाद में, अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने कछार पुलिस अधीक्षक के समक्ष इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने शिकायत में कहा, ‘‘आवश्यक जांच (कोविड-19 संबंधी) से बचने के लिए सिलचर हवाई अड्डे से कुल 385 यात्री भाग गए।’’

शिकायत में इन लोगों के नाम और मोबाइल फोन नंबर भी दिए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि 690 यात्रियों में से 189 की जांच की गई जिनमें से छह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कई यात्रियों को जांच से छूट दी गई क्योंकि उनका गंतव्य असम की जगह मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पड़ोसी राज्यों का था।

सिलचर हवाई अड्डे के निदेशक ने बाद में एक बयान में कहा कि घटना हवाई अड्डे के भीतर नहीं हुई और कोई भी यात्री सुरक्षा जांच से या यात्री टर्मिनल बिल्डिंग से नहीं भागा।

उन्होंने कहा कि घटना हवाई अड्डे के बाहर से यात्रियों को बसों से महात्मा गांधी मॉडल अस्पताल, तिकाल ले जाने से जुड़ी है जहां जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर दोनों ही जांच की जा रही हैं।

असम सरकार ने बुधवार रात घोषणा की थी कि बाहर से आ रहे सभी यात्रियों को आवश्यक रूप से सात दिन के गृह पृथक-वास में रहना होगा।

राज्य में संक्रमण के अब तक 2,29,138 मामले सामने आ चुके हैं और 1,150 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र