लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3,841 नये मामले, 38 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:13 IST

Open in App

अमरावती, एक जुलाई आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,841 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,93,354 हो गयी जबकि 38 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,744 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,963 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,42,432 हो गयी।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 38,178 हो गयी। पूर्वी गोदावरी जिले में 760, चित्तूर में 616 और पश्चिम गोदावरी जिले में 504 नये मामले सामने आए। शेष 10 जिले ऐसे रहे, जहां 400 से कम नये मामले सामने आए। कुरनूल में सबसे कम 45 मामले सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कृष्णा जिले में कोविड-19 के कारण सर्वाधिक आठ लोगों की मौत हुई। इसके बाद चित्तूर, पूर्वी गोदावरी और गुंटूर में पांच-पांच मरीजों की मौत हुई जबकि श्रीकाकुलम और पश्चिम गोदावरी में तीन-तीन लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए