लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3837 नए मामले, केरल में 3382 नए मरीज मिले

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:34 IST

Open in App

मुंबई/तिरुवनंतपुरम/श्रीनगर, 30 नवंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,837 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,23,896 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 80 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 47,151 हो गई। वहीं, स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16,85,122 है जबकि 90,557 लोगों का उपचार चल रहा है।

केरल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,382 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह लाख के पार हो गई। वहीं 21 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,244 हो गई।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया कि अब तक 5,38,713 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अक्टूबर के दौरान मामले बढ़े थे, जो अब घटने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 61,894 लोगों का उपचार चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के 370 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,224 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या 1,694 हो गई।

राज्य में फिलहाल 4,965 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,03,562 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा