लाइव न्यूज़ :

पीएम-किसान के तहत अप्रैल-अगस्त के दौरान किसानों को 38,282 करोड़ रुपये भेजे गए: तोमर

By भाषा | Updated: September 15, 2020 20:32 IST

नरेंद्र सिंह तोमर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार को कुछ ऐसी शिकायतें मिली हैं कि महाराष्ट्र के सतारा जिले में कुछ पात्र किसानों को पैसा नहीं मिल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार को कुछ शिकायतें मिली हैं।महाराष्ट्र के सतारा जिले में कुछ पात्र किसानों को पैसा नहीं मिल पाया और इसका कारण आंकड़े भरने में में त्रुटि है। 

नयी दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि इस वित्त वर्ष में अगस्त महीने तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसानों के खातों में कुल 38,282 करोड़ रुपये भेजे। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के तहत शेष किस्तों के अग्रिम भुगतान और राशि बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

इस योजना के तहत सरकार किसानों को छह हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में प्रदान करती है। तोमर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार को कुछ ऐसी शिकायतें मिली हैं कि महाराष्ट्र के सतारा जिले में कुछ पात्र किसानों को पैसा नहीं मिल पाया और इसका कारण आंकड़े भरने में में त्रुटि है। 

बता दें कि झारखंड राज्य के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) से जोडऩे की राज्य सरकार की कोशिशें रंग लाती दिख रहीं हैं। पीएम किसान के तहत राज्य में करीब 30 लाख किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, सत्यापन होने के बाद इन्हें योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल 15.5 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के  निर्देश पर पीएम किसान से सभी किसानों को जोडऩे के लिए कृषि विभाग के स्तर से एक माह का विशेष अभियान चलाया गया था। परिणाम तीस लाख से अधिक किसानों के रजिस्ट्रेशन के रूप में सामने आया है। हालांकि, लक्ष्य 32 लाख से अधिक किसानों को इस योजना के लाभ से जोडऩे का था। जिन नए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, उसका ब्यौरा केंद्र सरकार को भेजा गया है।

 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह