लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 381 नए मामले, 34 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 381 नए मामले आए हैं, जो 15 मार्च के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले हैं, जबकि संक्रमण दर गिरकर 0.5 प्रतिशत रह गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। इस बीमारी से एक दिन में 34 और लोगों ने जान गंवा दी है, जो करीब दो महीनों में मृतकों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,591 हो गयी है।

दिल्ली में शनिवार को 60 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 414 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत रही। इससे एक दिन पहले दिल्ली में कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और 523 नए मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रही।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विभिन्न रियायतों की घोषणा करते हुए दिल्ली मेट्रो को सात जून से 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ चलने और बाजारों तथा मॉल को सम-विषम आधार पर खोलने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए