लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 381 नए मामले, 34 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 381 नए मामले आए हैं, जो 15 मार्च के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले हैं । साथ ही संक्रमण दर गिरकर 0.5 प्रतिशत रह गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। इस बीमारी से एक दिन में 34 और लोगों ने जान गंवा दी है, जो करीब दो महीनों में मृतकों की सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 24,591 हो गयी है।

दिल्ली में शनिवार को 60 लोगों की मौत हुई थी और संक्रमण के 414 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण दर 0.53 प्रतिशत रही। इससे एक दिन पहले दिल्ली में कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और 523 नए मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत रही।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाना अहम है क्योंकि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार हो रहा है।’’

केजरीवाल ने शुक्रवार को कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर चर्चा के लिए दो अहम बैठकें की थीं। उन्होंने विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक की और फिर बाद में तैयारी समिति के साथ बैठक की।

दिल्ली कुछ दिनों पहले तक कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रही थी और इस लहर में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई।

शहर में 19 अप्रैल के बाद से संक्रमण के दैनिक मामले और मौत की संख्या लगातार बढ़ रही थी। 20 अप्रैल को दिल्ली में महामारी के 28,395 मामले आए थे जो कोरोना वायरस के फैलने के बाद से संक्रमण के सबसे अधिक मामले थे। 22 अप्रैल को संक्रमण दर 36.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सबसे अधिक 448 लोगों की मौत तीन मई को हुई। संक्रमण के मामलों में बाद में गिरावट देखी गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 623 मामले आए और 62 लोगों ने जान गंवाई, बुधवार को 576 मामले आए और 103 लोगों की मौत हुई तथा बृहस्पतिवार को 487 मामले आए और 45 लोगों की मौत हुई।

रविवार को स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले कोविड-19 के लिए 76,857 नमूनों की जांच हुई।

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 14,29,244 मामले आ चुके हैं जबकि 13.9 लाख से अधिक मरीज इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अब भी 5889 मरीज कोविड-19 के लिए उपचाराधीन हैं। शनिवार को घर पर पृथक वास में रह रहे लोगों की संख्या कम होकर 2,327 रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर