लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस से 381 की मौत, 24000 से अधिक नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 27, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के कारण 381 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 24,149 नए मरीजों की पुष्टि हुई। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन से मिली।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया है कि दिल्ली में संक्रमण दर 32.72 प्रतिशत हो गई है जो सोमवार को 35.02 फीसदी थी।

दिल्ली में लगातार छह दिनों से एक दिन में 300 से ज्यादा मौतें रिपोर्ट हो रही हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामले 10,72,065 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 15,009 पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, 9.58 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 98,264 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि कुल 73,811 नमूनों की जांच की गई थी।

उसके मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 रोधी टीके की 57,020 खुराकें लगाई गई हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 31,570 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग