लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 3,806 नए मामले, 37 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 जून ओडिशा में शु्क्रवार को कोविड-19 के 3,806 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,70,498 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से 37 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 3,508 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

राज्य में वर्तमान में 43,338 उपचाराधीन मरीज हैं और 8,23,599 लोग स्वस्थ हुए हैं। नए मामलों में 2,172 की पुष्टि पृथक-वास केंद्रों में हुई जबकि शेष 1,634 स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए। खुर्दा में सबसे अधिक 617 मामले आये। इसके बाद कटक में 393 और जाजपुर में 346 मामले आये। भुवनेश्वर खुर्दा जिले में स्थित है।

खुर्दा, कटक, जाजपुर और बालासोर जिलों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2,500 से अधिक उपचाराधीन मामलों के साथ ये जिले ‘रेड जोन’ में हैं और संक्रमण दर 7.5 प्रतिशत से अधिक है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण दर 5.86 प्रतिशत है।

खुर्दा जिला में सबसे अधिक पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कटक, झारसुगौडा और कालाहांडी में चार-चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 64,850 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा