ओडिशा में हाल में 380 लोग ओमीक्रोन प्रभावित देशों से लौटेः अधिकारी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:37 IST2021-12-02T17:37:32+5:302021-12-02T17:37:32+5:30

380 people recently returned from Omicron affected countries in Odisha: Officials | ओडिशा में हाल में 380 लोग ओमीक्रोन प्रभावित देशों से लौटेः अधिकारी

ओडिशा में हाल में 380 लोग ओमीक्रोन प्रभावित देशों से लौटेः अधिकारी

भुवनेश्वर, दो दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से प्रभावित देशों से 380 लोग इस सप्ताह की शुरुआत में ओडिशा लौटे हैं और उनमें से किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस नए स्वरूप की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई है। लोक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने बताया कि ‘खतरे’ वाले देशों से लौट रहे लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद भी उन्हें सात दिन तक घर पर पृथकवास में रहना होगा। इसके आठवें दिन फिर उनकी जांच होगी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सोमवार को 224 लोग लौटे और इसके एक दिन बाद 156 लोग लौटे हैं। जिलों को निगरानी के लिए सूचित किया गया है।

इसी बीच ढेंकनाल नगर निगम में एक कॉलेज में 33 विद्यार्थियों के संक्रमित पाए जाने के बाद उसे बंद कर दिया गया। वहीं राज्य में कोविड-19 के 252 और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.5 लाख हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,415 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार ओडिशा में 2,434 मरीजों का उपचार चल रहा है और 10.39 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 380 people recently returned from Omicron affected countries in Odisha: Officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे