लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 380 नए मामले आए, 296 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 फरवरी गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 380 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,68,147 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

गुजरात में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इसी अवधि में 296 और रोगियों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,871 हो गई।

वहीं, अहमदाबाद में कोविड-19 के एक मरीज की मौत के साथ राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,407 हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में फिलहाल 1,869 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 33 की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके साथ ही गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर 97.66 प्रतिशत हो गई है।

इसमें कहा गया है कि गुजरात में अब तक 8,16,238 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 74,457 को दूसरी खुराक मिली है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश दादरा नागर हवेली में बुधवार को कोविड​​-19 के दो नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?