महिला पर तेजाब फेंकने की कोशिश के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 10:47 IST2021-12-27T10:47:52+5:302021-12-27T10:47:52+5:30

38-year-old man arrested for trying to throw acid on woman | महिला पर तेजाब फेंकने की कोशिश के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

महिला पर तेजाब फेंकने की कोशिश के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने की कोशिश करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शांति नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इकबाल सिकंदर अंसारी ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में मजदूर का काम करता था। उसे 20 वर्षीय एक युवती से प्रेम हो गया था, लेकिन लड़की के मन में ऐसी कोई भावनाएं नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 22 दिसंबर को महिला पर कथित तौर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। आरोपी ने युवती के पिता के साथ भी बदसलूकी की और उनके स्कूटर को भी नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(डी), 326(बी) 506(2) , 294 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 38-year-old man arrested for trying to throw acid on woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे