लाइव न्यूज़ :

जम्मू क्षेत्र में दवा की 38 खुदरा दुकानों का परिचालन निलंबित

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:01 IST

Open in App

जम्मू, सात अप्रैल औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन ने बिक्री के रिकॉर्ड और साफ-सफाई न रखने के कारण जम्मू मंडल में दवा की 38 खुदरा दुकानों के परिचालन पर रोक लगा दी है।

औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन के कर्मियों ने डोडा, किश्तवाड़, जम्मू, कठुआ और सांबा जिले में खुदरा दुकानों की जांच के दौरान औषधि एवं कॉस्मेटिक्स कानून की संबंधित धाराओं के तहत दुकानों का संचालन बंद कर दिया।

प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि दुकानों को बिक्री रिकॉर्ड एवं साफ-सफाई न रखने और भंडारण की अनुचित स्थितियों के कारण निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि दुकानों को चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय सीमा में अनियमितताओं को दूर नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि विभाग भविष्य में ऐसी और कार्रवाई करेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जाए सके कि कोई कंपनी किसी अनुचित एवं अनैतिक कारोबार में लिप्त न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह