लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के 38 पुलिसकर्मी ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित

By भाषा | Updated: January 26, 2021 08:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी दिल्ली के 38 पुलिसकर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 17 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक (पीएमजी)से, तीन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से तथा 18 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया।

डीसीपी संजीव कुमार यादव तथा उनके विशेष प्रकोष्ठ दल के साथियों को 2018 में दिल्ली-एनसीआर में कुख्यात ‘‘क्रांति गिरोह’’ पर काबू पाने के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

पिछले वर्ष सितंबर में संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी यूसुफ खान को पकड़ने तथा उसके पास से भारी गोला-बारूद बरामद करने वाले डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह तथा उनके नेतृत्व वाले पुलिस दल को भी पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह तथा निरीक्षक विनोद कुमार को पिछले वर्ष जनवरी में दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार करने पर पीएमजी से सम्मानित किया गया।

डीसीपी जी. राम गोपाल नाइक, एसीपी राजेश कुमार तथा उनके साथियों ने 2018 में 11 दिन तक चले अभियान में दिल्ली के एक कारोबारी के पांच वर्षीय पुत्र को बचाया था, जिसके लिए उन्हें पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त ऋतंभरा प्रकाश और एसआई सुरेश कुमार यादव को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

डीसीपी राजेश देव, डीसीपी संजीव कुमार यादव, अतिरिक्त डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा, एसीपी अनिल शर्मा, निरीक्षक मनीष जोशी, निरीक्षक विनोद नारंग और निरीक्षक प्रतिभा शर्मा, एसएसआई रेखा तथा महाबीर सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos