लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से दिल्ली लौटे 38 लोग कोविड-19 संक्रमित, सात मरीजों में वायरस का नया स्ट्रेन मिला

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर ब्रिटेन से हाल में दिल्ली लौटे सात लोगों के नए प्रकार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

इससे पहले दिन में, संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ब्रिटेन से दिल्ली आए कुल 38 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में अलग से संस्थागत पृथकवास में रखा गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘चार ऐसे मरीज हैं जिनके, ब्रिटेन में मिले नए प्रकार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनकी जांच की जा चुकी है और उनमें संक्रमण नहीं मिला है। इस तरह दिल्ली में वायरस के नए प्रकार से संक्रमित यही चार मरीज हैं।’’

जैन ने कहा, ‘‘उड़ानों पर रोक लग चुकी है जो लोग पहले आ गए थे उनका पता लगाया जा रहा है और तेजी से जांच की जा रही है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शाम में बताया कि ब्रिटेन से दिल्ली आए कुल सात लोगों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से चार लोग दिल्ली के हैं और बाकी लोग दूसरी जगहों के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कि बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 677 नए मामले सामने आए जबकि 21 और मरीजों की मौत हुई। वहीं दिल्ली में संक्रमण दर गिरकर महज 0.8 प्रतिशत रह गई है।

जैन ने कहा, ‘‘संक्रमण की दर सात नवंबर के 15.26 प्रतिशत से गिरकर 0.8 प्रतिशत पर आ गई है। करीब 85 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं और स्थिति में बहुत सुधार हुआ है ।’’

टीकाकरण की तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि एक हजार टीकाकरण केंद्रों की स्थापना की गई है। जैन ने कहा कि शहर में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है और स्थिति अभी नियंत्रण में है, लेकिन बड़े जमावड़े के कारण फिर से दिक्कतें बढ़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू