लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से दिल्ली लौटे 38 लोग कोविड-19 संक्रमित, चार में वायरस का नया स्ट्रेन मिला : जैन

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर ब्रिटेन से हाल में दिल्ली लौटे चार लोगों के कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को दी।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जैन ने कहा कि ब्रिटेन से दिल्ली आए कुल 38 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में अलग संस्थागत पृथकवास में रखा गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘चार ऐसे मरीज हैं जिनके, ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनकी जांच की जा चुकी है और उनमें संक्रमण नहीं मिला है। इस तरह दिल्ली में वायरस के नए प्रकार से संक्रमित यही चार मरीज हैं।’’

जैन ने कहा, ‘‘उड़ानों पर रोक लग चुकी है जो लोग पहले आ गए थे उनका पता लगाया जा रहा है और तेजी से जांच की जा रही है।’’

प्राधिकारियों ने बताया कि कि बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 677 नए मामले सामने आए जबकि 21 और मरीजों की मौत हुई। वहीं दिल्ली में संक्रमण दर गिरकर महज 0.8 प्रतिशत रह गई है।

जैन ने कहा, ‘‘संक्रमण की दर सात नवंबर के 15.26 प्रतिशत से गिरकर 0.8 प्रतिशत पर आ गई है। करीब 85 प्रतिशत बिस्तर खाली हैं, स्थिति में बहुत सुधार आया है। इसलिए एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल को आंशिक रूप से कोविड-19 मरीजों के लिए रखने का फैसला किया गया है। जल्द ही इनमें ओपीडी सहित बाकी सेवाएं क्रमवार तरीके से शुरू होंगी।’’

टीकाकरण की तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि एक हजार टीकारण केंद्रों की स्थापना की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो