लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आये, 90 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:39 IST

Open in App

अहमदाबाद/मुंबई, 15 जुलाई गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 8,24,384 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि कम से कम 90 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे अभी तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,13,673 हो गई, वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या 10,074 हो गई है और किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में ठीक होने की दर अब 98.7 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 637 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से आठ मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन और दीव में पिछले 24 घंटे में एक नया मामला सामने आया है।

गुजरात सरकार अब तक पात्र लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीके की 2.87 करोड़ खुराक दे चुकी है और इनमें से 3.86 लाख खुराक दिन में दी गई।

वहीं मुंबई से प्राप्त खबर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में कोविड-19 के 8,010 नये मामले सामने आये जिससे महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 61,89,257 हो गई, जबकि 170 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,26,560 हो गई।

राज्य में दैनिक कोविड​​​​-19 मामलों में गिरावट देखी गई है।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 7,391 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे ठीक होने वाले मामलों की संख्या बढ़कर 59,52,192 हो गई।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 96.17 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। राज्य में अब 1,07,205 उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच