लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 38 नए मामले, किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 38 नए मामले आए। हालांकि, गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई और संक्रमण दर गिरकर 0.06 प्रतिशत पर आ गई है। यह जानकारी दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गई।

दिल्ली में इस महीने कोविड-19 से केवल चार मरीजों की मौत हुई है जबकि पिछले महीने पांच मरीजों ने महामारी में यहां जान गंवाई थी।

बुलेटिन के अनुसार गत 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दी गई है। नए मामले आने के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,39,709 हो गई है जिनमें से 14.14 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में महामारी से कुल 25,091 लोगों ने जान गंवाई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 59,909 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 44,065 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 348 उपचाराधीन मरीज हैं जो गत दिन के 323 मरीजों से अधिक है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या मंगलवार के 98 से बढ़कर बुधवार को 106 हो गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल 16 जनवरी को कोविड-19 से बचाव के लिए शुरू टीकाकरण के बाद से दिल्ली में अबतक 2.02 करोड़ खुराक दी गई है। दिल्ली में 72.5 लाख लोगों को टीकाकरण (दोनों खुराक) पूरा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता