लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नये मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:41 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 15 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5,247 हो गयी है । बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या संख्या बढ़ कर 63 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि सभी नये मामले दक्षिण अंडमान जिले में सामने आये हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि अंडमान निकोबार में कोविड—19 के उपराधीन मरीजों की संख्या 106 है ।

उन्होंने बताया कि 24 और मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद यहां इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 5,078 हो गयी है ।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने बताया कि लोग कोविड—19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं और इसी कारण यह महामारी पैर पसार रही है।

उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं है ।

सचिव ने बताया कि अब तक 46,000 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे