लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनाव में गुज्जर समुदाय के 38 उम्मीदवारों को मिली जीत, उनमें 15 महिलाएं भी शामिल

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:44 IST

Open in App

(अनिल भट्ट)

जम्मू, 23 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में पहले जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में गुज्जर समुदाय के 38 लोगों को जीत मिली है जिसमें से 15 जनजातीय समुदाय की महिलाएं हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुपकार घोषणापत्र गठबंधन ने पहले डीडीसी चुनाव में 110 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा 75 सीटें जीत कर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। यहां चुनाव परिणाम की घोषणा मंगलवार को हुई।

गुज्जर समुदाय के संगठन ट्राइबल रिसर्च एंड कल्चरल फाउंडेशन के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू संभाग में गुज्जर-बकरवाल समुदाय के सबसे ज्यादा 26 उम्मीदवारों को जीत मिली है। आंकड़ों के अनुसार, ये सभी विजयी उम्मीदवार अलग-अलग पार्टियों के हैं लेकिन जीतने वालों में अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने वाले ज्यादातर उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

अनुसूचित जनजाति पर शोध करने वाले डॉक्टर जावेद राही ने कहा कि गुज्जर समुदाय के पढ़े-लिखे युवक निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले साल राजनीतिक आरक्षण लागू होने से ग्रामीण स्तर की इकाईयों में अनुसूचित जनजाति (गुज्जर-बकरवाल) समुदाय के ज्यादा लोगों का चुना जाना सुनिश्चित हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, गुज्जर समुदाय से जीत हासिल करने वालों में 82 फीसदी युवक हैं और पहली बार निर्वाचित हुए हैं। वहीं 37 फीसदी जनजातीय महिलाएं हैं और पर्वतीय तथा दूरदराज इलाकों से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण