लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,792 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 फरवरी केरल में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,792 नये मामले सामने आये तथा इस महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 10,56,498 पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या 4,182 हो गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को इस बीमारी से 4,650 और लोग स्वस्थ हो गये, जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 10,01,164 हो गई है।

राज्य में इस समय 50,514 लोगों का इलाज चल रहा है।

मंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटे में ब्रिटेन से आया कोई भी व्यक्ति इस महामारी से संक्रमित नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 73,710 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 5.14 प्रतिशत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो