लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोविड-19 के 379 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:04 IST

Open in App

शिलांग आठ जून मेघालय में मंगलवार को कोविड-19 के 379 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,535 हो गयी जबकि नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 678 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेघालय में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4,924 हो गयी है।

स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक अमन वार ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान 773 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब तक 33,933 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। कुल नौ मौतों में से पूर्वी खासी हिल्स जिले से छह, पश्चिम खासी हिल्स जिले से दो और पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले से एक मरीज की मौत की जानकारी है।

संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी खासी हिल्स जिले में सर्वाधिक 149 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद पश्चिम गारो हिल्स (52) और वेस्ट जयंतिया हिल्स में संक्रमण के 40 मामले सामने आए। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने बताया कि राज्य में अब तक 4.59 लाख लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं, जिसमें से 83 हजार से अधिक लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos