लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 378 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक दिसम्बर ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के 378 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 3,19,103 हो गए। वहीं पांच और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,744 हो गई।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 219 मामले पृथक केन्द्रों में सामने आए। वहीं अन्य 159 लोग पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क के आए लोगों की पहचान करते समय संक्रमित पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि अंगुल जिले में सबसे अधिक 38 मामले सामने आए। इसके बाद खुर्दा में 37 और मयूरभंज में 34 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि पुरी में वायरस से तीन लोगों की मौत हुई। वहीं खुर्दा और जगतसिंहपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

ओडिशा में अभी 5,241 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,12,065 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में नमूनों के संक्रमित आने की दर 5.37 प्रतिशत है। यहां अभी तक कुल 59.4 लाख नमूनों का कोविड-19 का परीक्षण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन