लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 37,566 नए मामले, 907 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 12:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,566 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,03,16,897 हो गई। देश में 102 दिन बाद, महामारी के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं, लगातार दूसरे दिन संक्रमण से मौत के एक हजार से कम मामले सामने आए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 907 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,97,637 हो गई। पिछले 77 दिन में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,52,659 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.82 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.87 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 20,335 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,81,39,287 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,68,008 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.12 प्रतिशत है। यह पिछले 22 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.74 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 47वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,66,601 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 907 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 287 लोग, केरल के 110 लोग, तमिलनाडु के 98 लोग और कर्नाटक के 93 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक संक्रमण से 3,97,637 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,21,573 लोग, कर्नाटक के 34,836 लोग , तमिलनाडु के 32,399 लोग, दिल्ली के 24,967 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,559 लोग, पश्चिम बंगाल के 17,644 लोग , पंजाब के 16,011 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,437 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता