लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 374 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 12:09 IST

Open in App

ईटानगर, 27 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 374 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,376 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जम्पा ने बताया कि तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 107 हो गई। इनमें से दो महिलाएं लोअर दिबांग वैली तथा तवांग से थी और एक व्यक्ति ईस्ट सियांग से था।

उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

एसएसओ ने बताया कि नए 374 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 76, तवांग में 74 और चांगलांग में 71 नए मामले सामने आए।

अरुणाचल प्रदेश में अभी 3,504 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुधवार को 190 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,765 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 85.77 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक 5.53 लाख से नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 5.65 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 3.37 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

राज्य सरकार ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 मई तक नौ जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग