लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 के 373 नए मामले आए, अभियान के पहले दिन 79.39 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

By भाषा | Updated: January 17, 2021 11:51 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के 373 नए मामले आने से यहां अबतक संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,49,182 हो गई है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस अवधि में तीन कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक इस महामारी से 6,052 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, कोविड-19 से बचाव के लिए शनिवार को शुरू हुए देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत पहले दिन जिले में कुल पंजीकृत 2,300 लोगों में से 1,829 लोगों ने टीका लगवाया।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले में कोविड-19 मरीजों में मृत्युदर 2.44 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अबतक 2,39,004 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिससे मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.92 प्रतिशत हो गई है जबकि 4,126 मरीज इस समय जिले में उपचाराधीन हैं।

वही, पड़ोसी पालघर के जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि जिले में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 44,826 मामले आए हैं जिनमें से 1,194 लोगों की मौत हुई है।

ठाणे के जिला चिकित्सा अधिकारी मनीष रेंगे ने शनिवार देर रात संशोधित आंकड़े जारी कर बताया कि टीकाकरण के पहले दिन के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से 79.39 प्रतिशत कर्मियों को टीका लगाया गया है।

इससे पहले रेंगे ने बताया था कि शनिवार के टीकाकरण के लिए पंजीकृत कुल 2,300 लोगों में से 1,740 (75.63 प्रतिशत) ने टीका लगवाया है।

जिला सिविल सर्जन कैलाश पवार ने बताया कि को-विन ऐप में खामी की वजह से टीकाकरण को आधे घंटे तक रोकना पड़ा था। हालांकि, बाद में टीकाकरण शुरू कर दिया गया।

महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे में समस्या आने के मद्देनजर शनिवार शाम को घोषणा की थी कि सोमवार तक टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा।

ठाणे के पड़ोसी जिले में शनिवार के टीकाकरण के लिए पंजीकृत 400 लोगों में 257 को टीका लगाया गया जो 64.25 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां