लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 373 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:07 IST

Open in App

बेंगलुरू, 11 अक्टूबर कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 373 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,81,400 हो गयी, जबकि 10 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,895 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन यह भी बताया कि कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 611 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,33,570 हो गयी।

कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,906 है। बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 146 नए मामले सामने आए और पांच रोगियों की मौत हुई।

मैसुरू में 43 नये मामले सामने आये और दो रोगियों की मौत हो गयी। उत्तर कन्नड़ में दो और धारवाड़ में एक रोगी की जान चली गयी।

बुलेटिन के बार 27 जिलों में इस दौरान किसी भी रोगी की जान नहीं गयी।

राज्य में अब तक 4.88 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 82,853 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.36 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत बनी हुई है।

सरकार का कहना है कि राज्य में अबतक कोविड-19 रोधी टीके की 5.93 करोड़ खुराक दी गयी हैं जिनमें 3,25,664 खुराक सोमवार को दी गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित