लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 37,199 नए मामले, प्रभावित जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन पर विचार जारी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:32 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 अप्रैल केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37,199 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15,71,183 तक पहुंच गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य सरकार को संक्रमण से अधिक प्रभावित जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने पर विचार करना होगा।

विजयन ने संवाददाताओं से कहा, '' जिन जिलों में संक्रमण का प्रसार अधिक है, हमे वहां संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने के बारे में सोचना होगा।''

उन्होंने कहा कि फिलहाल किन जिलों में लॉकडाउन लगाया जाएगा, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल में शुक्रवार को 17,500 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक राज्य में 12,61,901 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 3,03,733 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, शुक्रवार को कोविड-19 के 49 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,308 तक पहुंच गई। केरल में पिछले 24 घंटे में 1,49,487 नमूनों की जांच की गई।

विजयन ने कहा कि सप्ताहांत के प्रतिबंध शनिवार और रविवार को लागू रहेंगे। साथ ही चार से नौ मई तक और अधिक सख्त पाबंदियां लगाई जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा