लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 37,190 नये मामले, मुख्यमंत्री ने मामलों में वृद्धि की आशंका जतायी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:55 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार मई केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37,190 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,01,979 हो गयी जबकि इस दौरान 57 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,507 हो गयी। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर को अपने चरम पर पहुचने में अभी कुछ और दिन लगेंगे। साथ ही आशंका जतायी कि आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

विजयन ने कहा कि राज्य में मंगलवार को संक्रमण की दर 26.08 फीसदी रही, जिसमें आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी दर्ज होने की आंशका है।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 26,148 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जिससे इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 13.39 लाख हो गयी है।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में इस समय कोरोना के 3,56,872 मरीज उपचाराधीन हैं।

कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर चार मई से नौ मई तक राज्य में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदी मंगलवार से लागू हो गई।

राज्य सरकार की विज्ञप्ति के मुताबिक इस दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को केवल 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही कार्य करने की अनुमति होगी। शेष कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,42,588 नमूनों की कोरोना जांच की गयी है और संक्रमण की दर बढ़कर 26.08 प्रतिशत हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पास फिलहाल टीके की 2.4 लाख खुराक उपलब्ध हैं जोकि अधिकतम दो दिन में समाप्त हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब